• Tue. Mar 10th, 2026

टुंडी व्यापार मंडल में किसानों के लिए पहुंची गेहूं की पहली खेप, किसानों की उमड़ी भीड़।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 20, 2022

टुंडी व्यापार मंडल में किसानों के लिए पहुंची गेहूं की पहली खेप, किसानों की उमड़ी भीड़।

 

टुडी20 नवंबर-दीपक पाण्डेय — टुंडी के किसानों के लिए गेहूं का बीज पिछले शनिवार को व्यापार मंडल टुंडी पहुंच गया है जिससे किसानों में खुशी की लहर देखी गई। विदित हो कि टुंडी मुख्यालय स्थित व्यापार मंडल में किसानों के लिए गेहूं का बीज पहुंच गया है 90% सब्सिडी की दर यानि 390.5 रूपए लगाकर किसान 40 किलो गेहूं प्राप्त कर सकते हैं इसकी सूचना जब किसानों तक पहुंचीं तो व्यापार मंडल टुंडी में किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी । भीड़ को देखते हुए स्टॉक की कमी न हो इसलिए राजगंज से अतिरिक्त गेहूं मंगाया गया है ताकि कोई भी किसान इस लाभ से वंचित ना रहे। वैसे भी टुंडी में इस वर्ष धान की फसल न होने से किसानों का गेहूं लगाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *