
टुंडी (दीपक पाण्डेय ) टुंडी के लाला टोला स्थित अमन मेडिकल एजेंसी का आज सोमवार को हवन एवं पूजा पाठ के साथ विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ।अमन मेडिकल एजेंसी के प्रोपराइटर अमन कुमार गुप्ता ने उद्घाटन समारोह के उपरांत कहा कि इस पिछड़े क्षेत्रों से आए निरीह जनताओं के लिए यह मेडिकल मील का पत्थर साबित होगा सस्ते दामों में लोगों को एक अच्छी क्वालिटी का दवा रियायती दर में उपलब्ध कराया जाएगा एवं भविष्य में असाध्य बिमारियों का सस्ते दरों में ईलाज किया जायेगा।

आज के इस उदघाटन समारोह में क्षेत्रों से कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे जिनमें अमन मेडिकल एजेंसी के प्रोपराइटर अमन कुमार गुप्ता के पिताजी अजीत कुमार गुप्ता, सुरेन्द्र सिन्हा,चुनु प्रसाद रवानी, संदीप कुमार सिन्हा नीरज कुमार गुप्ता, मिर्जागंज,नीतीन कुमार गुप्ता विकास कुमार गुप्ता, प्रवीण कुमार गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
