• Mon. Mar 16th, 2026

टुंडी में झा.मु.मो. ने धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती मनाई, किया पौधारोपण।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 15, 2022

 

टुंडी ( दीपक पाण्डेय)
आज मंगलवार को टुंडी झा.मु.मो द्वारा धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई एवं पौधारोपण भी किया। प्राप्त समाचार के अनुसार टुंडी झा.मु.मो.के जिलाध्यक्ष रमेश टुडू की उपस्थिति में सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर आज धरती आबा बिरसा मुंडा की छाया चित्र पर माल्यार्पण किया एवं नमन करते हुए जयंती मनाई, इस शुभ अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण भी किया गया। मौके पर टुंडी झा.मु.मो.अध्यक्ष लखींद्र हांसदा पूर्व जिला परिषद सदस्य गुरूचरण बास्की, मैनेजर हेम्ब्रम , पूर्णाडीह मुखिया बसंत नारायण तिवारी, नित्यानंद पाण्डेय,लोलिन बास्की, अरूण सिंह, कार्तिक महतो समेत कई झा.मु.मो.के दिग्गज नेता उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *