• Mon. Mar 16th, 2026

टुंडी के पूर्णाडीह गांव में अल्ट्राटेक सीमेंट ने किया एक सेमिनार, राज मिस्त्री को बताया गया सीमेंट की गुणवत्ता

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 12, 2022

 

टुंडी :(दीपक पाण्डेय)
टुंडी प्रखंड के पूर्णा डीह गांव में आज शनिवार को अल्ट्राटेक सीमेंट के बैनर तले एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें सुदूरवर्ती क्षेत्रों के राजमिस्त्रीओं ने भाग लिया। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल सीमेंट हाउस के द्वारा आज शनिवार को पूर्णाडीह गांव में प्रोपराइटर राहुल के अध्यक्षता में एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें सभी राजमिस्त्रियों ने भाग लिया।

इस सेमिनार को धनबाद से आये मुख्य अतिथि श्री नीरज तिवारी ने राजमिस्त्रीयों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कंपनी के द्वारा इन दिनों राजमिस्त्री यों के लिए के कंपनी ने कई उपहार लेकर आईं हैं एवं इनके फायदे को लेकर विस्तार पूर्वक समझाया एवं आने वाले दिनों में राज में स्त्रियों का इस कंपनी से कई फायदे मिलने वाले हैं एवं अल्ट्राटेक सीमेंट के गुणवत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं रूबिना परवीन ने भी अल्ट्राटेक सीमेंट के गुणवत्ता मानकों को बहुत ही अच्छी ढंग से समझाते हुए कहा कि इस सीमेंट से राजमिस्त्री यों को भविष्य में कई प्रकार के लाभ मिलने के बारे में बताया गया।

आज के इस सेमिनार में मुख्य रूप से अल्ट्राटेक के सेल्स ऑफिसर नीरज तिवारी, रजत कुमार होता, एवं टेक्निकल इंजीनियर के रूप में रूबिना परवीन, बिनोद कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे वहीं राहुल सीमेंट हाउस के प्रोपराइटर राहुल कुमार गुप्ता ने सेमिनार आयोजित करने में मुख्य भूमिका निभाई एवं राजमिस्त्री यों को उपहार स्वरूप मापी फीता का वितरण किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *