• Tue. Mar 10th, 2026

टाटीझरिया में किराना दुकान से 48 हजार रुपया समेत 50 हजार रुपये का सामान चोरी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 12, 2022

 

टाटीझरिया क्षेत्र में लगातार हो रहे चोरी और लूटपाट की घटना से लोगों में भय का माहौल
दारू प्रतिनिधि
टाटीझरिया के डहरभंगा पंचायत के केसडा में शुक्रवार की रात्रि चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए नगदी समेत करीब 50 हजार रुपये के समानों की चोरी कर ली है। जानकारी के अनुसार केसडा भुईयां टोली में संतोष कुमार प्रसाद पिता अमीर महतो के राशन दुकान में चोरों ने धावा बोला। इसको लेकर संतोष ने टाटीझरिया थाना में आवेदन दिया है। जिसमें किराना दुकान से 48 हजार रुपया नगद व 50 हजार रुपये के सामान की चोरी की जानकारी दिया है। वह शुक्रवार को दोपहर 3 बजे दुकान बंद किया था। शनिवार की सुबह दुकान खोला तो वेंटीलेटर टूटा देख दंग रह गया। दुकान के काउंटर से 48 हजार रुपये और सरसों तेल, रिफाइन समेत 50 हजार रुपये का सामान गायब मिला। बता दें कि गुरुवार को एनएच-100 दूधमटिया के समीप प्लास्टिक गोदाम के पास से पैशन प्रो मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से जेएसएलपीएस कर्मी धर्मवीर साव की स्पेलंडर मोटरसाइकिल चोरी हुई थी, हालांकि कुछ देर बाद ही टाटीझरिया विदेशी शराब दुकान के पास वह मोटरसाइकिल मिल गई। गत 4 नवंबर के देर शाम बेरहो जंगल से सीएसपी कर्मी से 4 लाख 55 हजार रुपये की लूट हुई थी। क्षेत्र में लगातार हो रहे इन चोरी और लूटपाट की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल व्याप्त है।
दारू पी 1-बिखरे हुए सामान को दिखाते भुक्तभोगी


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *