
विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी…
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत दिनांक 19 नवंबर 2026 को जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, सरायकेला-खरसावाँ द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस क्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उनके उद्देश्यों एवं पात्र लाभुकों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई। रोचक एवं संवादात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी सरल तरीके से आमजनों तक पहुंचाई गई तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

*अभियान के तहत विभिन्न प्रखंडों में निम्नलिखित स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया—*
– सरायकेला प्रखंड: हुडू एवं ईटाकुदार पंचायत।
– खरसावां प्रखंड: हरिभंजा एवं जोजोडीह।
– नीमडीह प्रखंड: सम्मनपुर एवं टेंगाडीह।
– राजनगर प्रखंड: गेंगरूली एवं गोविंदपुर।
– कुकड़ू प्रखंड: बेरासिशिरूम एवं चौड़ा।
– चांडिल प्रखंड: चांडिल एवं चिलगू।
इन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों को जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना तथा पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहयोग करना है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
