• Sun. Mar 8th, 2026

झारखंड विश्वकर्मा बढ़ई कल्याण समिति का 28 अगस्त को जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 22, 2022

*झारखंड विश्वकर्मा बढ़ई कल्याण समिति का 28 अगस्त को जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक*

*धनबाद :*: सोमवार को झारखंड विश्वकर्मा बढ़ई कल्याण समिति का 28 अगस्त को गांधी सेवा सदन में होली वाली महत्वपूर्ण कार्यकारिणी समिति की बैठक की तैयारियों को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का सधन दौरा किया.

समिति के जिलाध्यक्ष लखन लाल शर्मा ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड प्रदेश विश्कर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा तथा धनबाद के सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा उपस्थित रहेंगे. बैठक को पूर्ण रूप से सफल बनाने के संदर्भ में जिला अध्यक्ष लखन लाल शर्मा के नेतृत्व में कतरास, सिंदवारटांड़, कालीपुर, पोचारी, सिंहदाहा समेत धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों के गांवों और नगरों का भ्रमण कर समाज के लोगों से मुलाकात की.

और समाज के लोगों से जिला कार्यकारिणी बैठक में सैकड़ों की संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया. तथा साथ ही जिला मुख्यालय से धनबाद के हृदय स्थल बैंक मोड़ स्थित विश्वकर्मा भगवान मंदिर परिसर में झारखंड विश्कर्मा बढ़ई कल्याण समिति के बैनर तले धनबाद प्रखंड द्वारा पूरे जोर-शोर से भव्य विश्वकर्मा पूजा का आयोजन करना सुनिश्चित हुआ. दौरा में मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष बैजू शर्मा महासचिव उमेश कुमार शर्मा जिला महामंत्री गुप्तेश्वर शर्मा तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष विशु शर्मा धनबाद प्रखंड अध्यक्ष विजय शर्मा धनबाद मीडिया प्रभारी प्रकाश शर्मा धनबाद कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा धनबाद के पूर्व जिला अध्यक्ष भगवान दास शर्मा आदि लोग उपस्थित थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *