• Fri. Feb 27th, 2026

झारखंड -राँची- नीति आयोग की टीम आज मंगलवार, को झारखण्ड के दौरे पर आ रही है

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 11, 2023

 

दो दिवसीय दौरे में नीति आयोग का टीम के द्वारा केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय और योजना को लेकर मंथन करेगी। नीति आयोग की टीम शाम 7:30 बजे दिल्ली से राँची पहुंचेगी। डॉ. विनोद कुमार पाल सहित झारखण्ड सरकार के अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

झारखण्ड के मुख्यमंत्री कार्यालय में 12 जुलाई को 12:30 बजे समीक्षा बैठक होगी। बैठक में झारखण्ड में चल रही योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है, जैसे हर घर नल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, केंद्रीय मार्ग से बन रही सड़कें, स्वास्थ्य और रेल हवाई मार्गों के लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। नीति आयोग की टीम इस दौरे में क्षेत्र भ्रमण के साथ-साथ राज्य में चल रही केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा करेगी। इससे वे वर्तमान मामलों और समस्याओं के बारे में अवगत होंगे, इस दौरान राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह समेत सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *