• Sun. Feb 15th, 2026

झारखंड में 20 से 22 जून के बीच मानसून प्रवेश कर जाएगा,आज से मिलेगी गर्मी से राहत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 19, 2024

 

 

रांचीः बिहार और झारखंड की सीमा इस्लामपुर में मानसून पहुंच गया है। झारखंड में 20 जून के बाद मानसून के प्रवेश करने की संभावना है।

 

इससे पहले 19 और 20 जून को बंगाल और बिहार के पूर्वी इलाके को कवर कर लेगा। इस दौरान यहां झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं 19 जून से ही झारखंड के भी कई हिस्सों में बारिश की प्रबल संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

 

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एससी मंडल ने बताया कि झारखंड में 20 से 22 जून के बीच मानसून प्रवेश कर जाएगा। अभी तक परिस्थितियां अनुकूल नहीं बन रही थी, लेकिन 19 जून से बारिश होने की संभावना बनती दिखाई दे रही है।

 

संताल परगना के रास्ते झारखंड में मानसून के प्रवेश करने के चार-पांच दिनों के अंदर इसके पूरे राज्यभर में फैल जाने की उम्मीद है। रांची और आसपास के इलाके में 23-24 जून तक मानसून के आगमन की संभावना है

 

डालटनगंज का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री

 

रांची और आसपास के क्षेत्रों में बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं पलामू प्रमंडल में अभी हीट वेव का असर देखने को मिल रहा है। रांची का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पूरे झारखंड की बात करें तो डाल्टनगंज में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी, जहां पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। बोकारो सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

पलामू, गढ़वा और लातेहार में हीटवेव को लेकर अलर्ट

 

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर और पश्चिम दिशा से आ रहे ट्रफ के पश्चिम बंगाल से गुजरने की वजह से झारखंड के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि आज पलामू, गढ़वा और लातेहार समेत कुछ जिलों में हीटवेव चलने की भी आशंका है, इसलिए सावधानी बरतने की ज़रूरत है। दोपहर के समय बहुत ज़रूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। जब तक मानसून नहीं आ जाता, तब तक मौसम में इसी तरह का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। तापमान में कोई ख़ास गिरावट नहीं आएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *