

*झारखंड में होगी बारिश, कब और कहां*
झारखंड में मौसम रोज बदल रहा है। भोर में कोहरा, दिन में धूप और रात में सताने वाली ठंड। आज यानी 6 फरवरी को झारखंड के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, कोडरमा, चतरा, गढ़वा एवं पलामू में बारिश होने के आसार हैं। रांची को मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाये रहेंगे और हल्की बारिश होगी। वहीं, देवघर, गोड्डा, चतरा, लातेहार, गुमला, गढ़वा, और गिरिडीह में सुबह की कनकनी बहुत बढ़ गई है। इन जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। बारिश के बाद राजधानी रांची में 2 से 3 डिग्री पारा गिर सकता है। इस दरम्यान रांची का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 7 फरवरी को भोर में कोहरा छाया रहेगा। दिन में आसमान साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा। 8 फरवरी को भी मौसम का यहीं हाल रहेगा।

There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com