• Sat. Jan 3rd, 2026

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिसुम गुरु शिबू सोरेन का 79 वां जन्मदिन मनाया

ByAdmin Office

Jan 11, 2023

 

बड़कागांव – कुलदीप कुमार का रिपोर्ट

झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद ढिशूम गुरु शिबू सोरेन का 79 वा जन्मदिवस सोनी धर्मशाला बड़कगांव में मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष किशोर राणा संचालन प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुईयां ने किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर भगवान से शिबू सोरेन की लंबी उम्र की कामना की ।
पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष किशोर राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार जनता की हित में काम कर रही है जो विगत 20 वर्षों से राज्य की जनता को हक अधिकार नहीं मिला था वह अधिकार 1932 खतियान लागू कर मुख्यमंत्री ने राज्य के जनता झारखंडी का पहचान देने का काम किए हैं। राकेश मिश्रा ने कहा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से राज्य के लाखो छात्राओं को लाभ मिला राज्य में बहुत सारे महत्वकांक्षी योजनाएं मुख्यमंत्री चला रहे हैं जिससे राज्य की जनता बेहतर खुश हैं। मौके पर उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष किशोर राणा ,प्रखंड सचिव सह 20 सूत्री सदस्य वासुदेव यादव ,प्रमुख प्रतिनिधि झामुमो नेता हेमंत भुइयां, पूर्व जिला सचिव राकेश मिश्रा, नंदकिशोर भुइयां, संजय भुइयां, 20 सूत्री सदस्य पवन तुरी, अशोक गुप्ता, सोहेल खान, अरविंद महतो, विनोद यादव, राजेश ठाकुर, टेकलाल प्रजापति ,उमेश कुमार, गोपाल राणा ,मुनेश कुमार ,रवि धन्नू यादव, सोमर भुइयां ,मोती भुइयां के अलाव दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *