• Fri. Jan 2nd, 2026

झारखंड जन संघर्ष मजदूर यूनियन की बैठक आयोजित!!

ByAdmin Office

Apr 12, 2024

 

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

 

केरेडारी : झारखंड जन संघर्ष मजदूर यूनियन चट्टी बरियातू केरेडारी शाखा की बैठक आयोजित किया गया! बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा किया गया! जिसमे प्रमुख रूप से कार्यरत मजदूर के परिवार के सभी सदस्यों को मेडिकल की सुविधा प्रदान की जाय! नाइट एलाउंस डस्ट एलाउंस होम एलाउंस कोल इंडिया के अनुसार सरकारी छुट्टी कोल इंडिया के अनुसार सालाना बोनस रेस्ट के दिन कार्य करने पर दोगुनी मजदूरी शामिल हैं! बैठक को संबोधित करते हुए मजदूर नेता बिनोद ठाकुर ने कहा कि चट्टी बरियातू कोल माइंस में मुख्य रूप से तीन गांव विस्थापित है गांव के लोगों के साथ कंपनी भेदभाव कर रही है जिसका हमसभी विरोध करते हैं! बैठक को सुरेंद्र प्रताप राणा बालेश्वर महतो ओम प्रकाश ने कहा कि संगठन अपनी मांगों को लेकर एन टीपीसी के जीएम को लिखित ज्ञापन सौप रही है! बैठक में विशुन महतो बिनोद महतो अमरनाथ दुबे शुकदेव राणा सूरज राजेंद्र कुमार महतो कैलाश महतो सनी सिंह जगदीश महतो नेतलाल कुमार फुलेश्वर महतो समेत बड़ी संख्या में मजदूर यूनियन के लोग मौजूद थे!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *