• Sat. Mar 7th, 2026

*झारखंड की पिकलबॉल टीम दूसरा राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप खेलने इंदौर रवाना,पटना पहुँचने पर किया गया स्वागत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 7, 2022

 

धनबाद: झारखंड पिकलबॉल एसोसिएशन के सह सचिव बी. सुधीर ने धनबाद स्थित अपने कार्यालय में बताया कि झारखंड की 24 सदस्यीय टीम 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक आयोजित राष्ट्रीय पिकलबांल टूर्नामेंट खेलने इंदौर के लिए रवाना हुई, इंदौर जाते हुए रास्ते में पटना पहुँचने पर बिहार पिकलबॉल संघ के सचिव रंजन गुप्ता ने झारखंड पिकलबॉल संघ के सचिव प्रभात कुमार और सिक्किम पिकलबॉल संघ के सचिव हेमंत गुरूंग का फुलमाला पहना कर स्वागत किया।झारखंड टीम के टीम मैनेजर हिमांशु सिन्हा को सम्मानित करते हुए उन्हें बिहार, सिक्किम और झारखंड तीनों राज्यों के खिलाड़ियों का मैनेजर नियुक्त किया गया।विदित हो कि इंदौर मे 16 राज्यो के 400 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय पिकलबांल टुर्नामेंट मे हिस्सा लेने वाले हैं।पिकलबांल कि लोकप्रियता झारखंड में काफी तेजी से बढ रही है। दूसरा राष्ट्रीय पिकलबांल प्रतियोगिता मे चयनित खिलाड़ियों में रोहित कुमार, अभिषेक, जसमीत, कौशल, राजु सिंह, निशांत भास्कर, अमन सिंह, अमन गोएल, चिरंजीव, नैरेथ जैन, संजीत कुमार,अमित तुरी,प्रचेता वर्मा, सुचेता वर्मा, भुमी एकघरा, आस्था साव,कृतिका, रितिका बगेडिया, सुमन,अंजनी, प्रिति भास्कर हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *