• Wed. Mar 4th, 2026

झारखंड की दो छात्राओं ने प्रधानमंत्री के साथ की परीक्षा पर चर्चा, देशभर से शामिल हुए 102 बच्चे

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 28, 2023

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली में छात्र, छात्राओं, शिक्षक और अभिभावकों के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान पूरे देश से 102 बच्चे इस में भाग लिए वहीं झारखंड से मात्र दो छात्रा जो जमशेदपुर से सरोजिनी और नंदिनी प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने दिल्ली पहुंची. प्रधानमंत्री से उनकी बात हुई. छात्रों ने अपने परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव पर प्रधानमंत्री से सुझाव लिया.

छात्राओं ने प्रधानमंत्री के साथ की बात
छात्राओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा को तनाव मुक्त को लेकर की सुझाव दिए. उन्होंने कहा साथ ही साथ सोशल मीडिया का उपयोग सही तरीके से कर इसका फायदा लेने का सुझाव दिया. सबसे बड़ा सुझाव टाइम मैनेजमेंट करने को कहा. प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर छात्र-छात्राएं काफी खुश दिख रही थी. उनका कहना था कि प्रधानमंत्री से हम लोगों ने भी कई प्रश्न पूछे जिनका बखूबी से प्रधानमंत्री ने जवाब दिया. लग नहीं रहा था कि वह प्रधानमंत्री हम से बात कर रहे हैं, एक दोस्त की तरह हमें कई सुझाव दिया.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *