• Tue. Mar 24th, 2026

झारखंड की तीन संसदीय क्षेत्रों में सात जिलों में स्थित है 16 विधानसभा क्षेत्र ,यहां से हैं दो महिला उम्मीदवार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 20, 2024

 

झारखंड की इन तीनों संसदीय क्षेत्रों में सात जिलों में स्थित 16 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। तीनों सीटों पर महज दो महिला चुनाव लड़ रही हैं। इनमें कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी तथा हजारीबाग से छठी देवी सम्मिलित हैं। चतरा में कोई महिला उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ रही है। इस दौरान इन तीन लोकसभा सीटों के साथ ही गिरिडीह जिले में स्थित गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए भी मतदान होगा। कोडरमा लोकसभा सीट के तहत गांडेय विधानसभा क्षेत्र आता है। गांडेय में मुख्य मुकाबला झामुमो और भाजपा के बीच है। यह उपचुनाव आइएनडीआइए खासकर झामुमो के लिए प्रतिष्ठा से जुड़ा है, क्योंकि यहां पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन चुनाव लड़ रहीं हैं। उनका मुकाबला भाजपा के दिलीप वर्मा से है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *