• Mon. Sep 22nd, 2025

झाड़ू खरीदने से पैसों की टेंशन होगी खत्म, जानिए कौन सा झाड़ू और किस समय खरीदें

ByAdmin Office

Oct 30, 2024

 

 

*धनबाद :* पांच दिनों के दिवाली महोत्सव की शुरुआत आज (29 अक्टूबर 2024) हो गई है। इसमें धनतेरस को पहला स्थान दिया गया है। इस दिन विशेष रूप से दीवाली की खरीददारी की जाती है। इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।

हिंदू धर्म में धनतेरस के पर्व को बहुत खास माना जाता है। इसकी रौनक भाई दूज तक रहती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा का विधान है। इस दिन समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि ने अमृत कलश लेकर अवतार लिया था। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बेहद शुभ माना गया है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

दरअसल, दिवाली के पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार में देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। इस दिन सोना-चांदी और बर्तन खरीदना भी काफी शुभ माना गया है। कई लोग धनतेरस के दिन झाड़ू भी खरीदते हैं। लेकिन बहुत से लोगों को नहीं मालूम है कि आखिर झाड़ू क्यों खरीदते हैं?

*झाड़ू का धार्मिक महत्व*

झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदकर घर लाने से धन-दौलत में बढ़ोतरी होती रहती है। घर में माता लक्ष्मी का वास बना रहता है। लिहाजा धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बेहद शुभ माना गया है। इसकी विधिपूर्वक पूजा भी करें। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदकर लाने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके अलावा धनतेरस के दिन नया झाड़ू खरीदने से घर से गरीबी दूर होने लगती है। ऐसे में आपको पैसों की टेंशन भी कम हो जाएगी।

*प्लास्टिक की झाड़ू कभी न खरीदें*

झाड़ू खरीदते समय काफी सावधानी बरतने की जरूरत रहती है। हमेशा फूल वाली और घनी झाड़ू खरीदना चाहिए कहा जाता है कि जितनी अधिक घनी झाड़ू होगी। उसका सकारात्मक प्रभाव उतना ही ज्यादा होगा। इसके अलावा, झाड़ू का सींक टूटा नहीं होना चाहिए। टूटी हुई झाड़ू को अशुभ माना जाता है। इससे गरीबी आ सकती है। वहीं धनतेरस के दिन कभी भी प्लास्टिक की झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए। इसे सही नहीं माना गया है।

*झाड़ू की करें पूजा*

वहीं जब आप बाजार से झाड़ू खरीदकर लाएं तो इसे साफ और सुरक्षित जगह पर रखें। कभी भी गंदी जगह पर न रखें। गंदे स्थान पर झाड़ू रखने से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। झाड़ू को ऐसी जगह रखें, जहां किसी की नजर न पड़े। अगर आप नियमों का पालन करते हैं तो गरीबी जल्द ही दूर हो जाएगी।

*झाड़ू पर बांधें सफेद धागा*

अगर आप धनतेरस पर झाड़ू खरीदकर घर ला रहे हैं, तो पहले उस पर सफेद रंग का धागा जरूर बांध दें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती हैं।

*पुरानी झाड़ू का क्या करें ?*

घर में झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है। घर पर रखी पुरानी झाड़ू को किसी साफ और उचित स्थान पर छिपा कर रख देना चाहिए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *