• Sun. Mar 8th, 2026

झरिया में सफाई व्यवस्था फेल, सड़कों पर बह रहा नाली का पानी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 20, 2022

 

धनबाद
*झरिया :* धनबाद नगर निगम की सफाई व्यवस्था झरिया में पूरी तरह फेल है. सबसे खराब स्थिति वार्ड 36 की है. सफाई नहीं होने से यहां की नालियां जाम हो गई हैं और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है.
टैक्सी स्टैंड के पास मेन रोड की बजबजाती नाली की गंदगी सड़क पर बह रही है. इससे पास के मां मंगलाचंडी काली मंदिर में श्रद्धालुओं को आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं. श्रद्धालुओं का कहना है कि हम प्रत्येक दिन सुबह स्नान कर मंदिर पूजा करने आते हैं. नाली के गंदे पानी में पांव रख मंदिर में प्रवेश करना पड़ता है.
नगर निगम की उदासीनता के कारण जल जमाव वाले स्थान पर गंदा पानी व कचरे का अंबार लगा हुआ है. बदबू से मंदिर में पूजा करने आनेवालों व आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नाली जाम रहने से पानी का बहाव मंदिर की ओर हो रहा है. इस संबंध में पूछे जाने पर वार्ड 36 के सुपरवाइजर संजर आलम ने नाली की सफाई जल्द कराने का भरोसा दिया. वहीं, मंदिर में पूजा करने आए स्थानीय निवासी संजय वर्मा ने कहा कि घर से स्नान कर पूजा करने मंदिर आया था, लेकिन नाली के पानी से पैर गंदा होने के कारण मंदिर के बाहर से ही दर्शन कर लौटना पड़ रहा है.
*दुकानदारों ने नाली का कर लिया अतिक्रमण*
मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने कहा कि मंदिर परिसर के अगल-बगल दुकानदारों ने नाली के ऊपर स्लैब डालकर अतिक्रमण कर लिया है, जिसके चलते ठीक से सफाई नहीं हो पाती. यही वजह है कि नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है. यही स्थिति वार्ड की अन्य नालियों की भी है


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *