
*आरोपी रत्नेश घंटो रहे घनुडीह ओपी में जमे, ओपी प्रभारी ने नही किया उसे गिरफ्तार, कांग्रेस नेता ने एमओ के साथ की नोकझोंक*

अभिमन्यु कुमार

झरिया: झरिया प्रखंड में पीडीएस चावल का कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार की रात 10:30 बजे घनुडीह ओपी प्रभारी चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में गस्ती के दौरान झरिया स्टेशन नया पुल के पास पीडीएस का चावल लदा टेंपो को पकड़ा. टेंपो में सवार लालू बरनवाल व मोहन साव से पुलिस ने काजगत मांगा . लेकिन कोई कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर चावल लदा टेंपो समेत चालक मोहन व लालू को गिरफ्तार कर घनुडीह ओपी ले आया गया. ओपी में सख्ती से पूछताछ के दौरान दोनों गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि पीडीएस का चावल झरिया स्टेशन के पास रत्नेश यादव छोटू मंडल बंटी झा के कहने पर पीडीएस चावल लोड किया था इसके बाद चावल मोहरी बांध के पास रत्नेश यादव छोटू मंडल बंटी झा तीनों अन्य वाहन से खपाने के लिए बलियापुर ले जाते हैं घनुड़ीह
ओपी प्रभारी के सूचना पर गुरुवार को झरिया प्रखंड कार्यालय के एमओ राजीव रंजन कुमार ओपी पहुंचे गिरफ्तार लालू बनवाल व मोहन साव के बयान पर मुख्य आरोपी झरिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष रत्नेश यादव बंटी झा छोटू मंडल चालक मोहन साहू वाहन मालिक विजेंद्र साव व लालू बरनवाल के खिलाफ वस्तु अधिनियम 7 सी एक्ट के तहत केस किया गया है . वही 6 बोरा में जप्त 2 क्विंटल 60 किलो चावल पीडीएस दुकानदार भरत सिंह के पास रखा गया.
इधर सूचना पाकर झरिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष रत्नेश यादव घनुडीह ओपी पहुँचे. एमओ राजीव रंजन कुमार से थानेदार चंद्रशेखर सिंह के समक्ष नोकझोंक करते हुए कहा कि मेरा केस से नाम हटाइए मेरा नाम इस मामला में साजिश के तहत पैसा लेकर डाला गया है . कहा कि डीएसपी से रात में बात हुआ है . एमओ को नौकरी खा जाने पर की धमकी दी. जिस पर मार्केटिंग ऑफिसर ने कहा कि नाम केस से नहीं हटाएंगे. पीडीएस चावल के साथ मौके से गिरफ्तार मोहन व लालू के बयान पर केस में नाम दिया गया है. कहा कि रंगबाजी नहीं कीजिए होश में रहिए केस से नाम नहीं हटेगा. जिस पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष गुस्सा हो गए घंटों ओपी में केस से नाम हटाने के लिए एमओ से बहस करते रहे . लेकिन थानेदार चंदशेखर सिंह ने कोई कार्यवाही नहीं किया घंटो घनुडीह ओपी में आरोपी रत्नेश जमा रहा लेकिन थानेदार ने उसे गिरफ्तार नहीं किया. इसके बाद मीडिया कर्मी को देखकर रत्नेश यादव धीरे से ऑफिस से बाहर चला गया। सूत्रों के मुताबिक घनुडीह ओपी के महज कुछ दूरी पर ही मुना वर्णवाल पीडीएस चावल कालाबाजारी धडल्ले से कर रहा है। अपने घर के ईद गिद्ध ही पीडीएस चावल का गोदाम रखे है। आखिर क्यों नही पुलिस मुना वर्णवाल पर कार्यवाइ कर रही है।
इधर, रत्नेश यादव ने आरोप को बेबुनियाद बताया है. कहा कि मैंने पुलिस से सरकारी चावल की कालाबाजारी की शिकायत की थी और उल्टे मेरे खिलाफ ही झूठा केस दर्ज कर लिया गया. ऐसा राशनिंग विभाग व पुलिस की मिलीभगत से हुआ है. ज्ञात हो कि रत्नेश यादव के खिलाफ इससे पहले 18 जुलाई को झरिया थाना में सरकारी चावल की तस्करी का मामला दर्ज हुआ था.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
