• Wed. Mar 18th, 2026

झरिया कांग्रेस नेता पर मामला दर्ज होते ही हरकत में आया धनबाद जिला कोंग्रेस कमेटी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 23, 2022

 

अरविंद सिंह (अंतर्कथा)

झरिया: घनुवाडीह ओपी मे गुरुवार को पीडीएस चावल की कालाबाजारी को लेकर झरिया नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव पर मामला दर्ज होने के बाद शुक्रवार 23 दिसंबर को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष सिंह ने तीन सदस्य जांच कमेटी गठित कर पंद्रह दिनों मे संबंधित मामले पर जांच कर रिपोर्ट सौपने का आदेश जारी किया है। जांच कमेटी में लक्ष्मण तिवारी, योगीन्द्र सिंह योगी,नवनीत नीरज को पूरे जांच का जिम्मा सोपा है। बता दे कि चावल के कालाबाजारी करने पर मामला दर्ज होने के दौरान घनुवादिह ओपी में झरिया नगर कांग्रेस कमेटी के झरिया नगर अध्यक्ष रत्नेश यादव और मार्केटिंग अधिकारी राजीव के भीच तीखी नोकझोंक भी हुई थी । वही इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता रत्नेश यादव ने खुद को बेगुनाह बताया था साथ ही अधिकारियों पर मिलीभगत कर फ़सा देनी की बात कही थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *