
धनबाद : धनबाद जेल में बंद बाघमारा के भाजपा विधायक ढुलू महतो की जान को खतरा की आशंका जताने के बाद जेल के अंदर ढुलू महतो की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जेल प्रशासन चौकस है। वैसे जेल प्रशासन का कहना है कि जेल के अंदर विधायक ढुलू महतो को कोई खतरा नहीं है। जेल के अंदर जो भी बंदी हैं, सभी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इधर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी गुरुवार को जेल जाकर ढुलू महतो से मिले हैं। उन्होंने जेल के अंदर ढुलू महतो को पूरी सुरक्षा देने की मांग जेल प्रशासन से की है। विदित हो कि ढुलू महतो की पत्नी सावित्री देवी ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर आशंका जताई थी कि जेल के अंदर ढुलू महतो की जान को खतरा है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
