
धनबाद/ गोविंदपुर झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक आर एस मोर कॉलेज गोविंदपुर में हुई बैठक में मुख्य अतिथि जेजेए के संस्थापक शहनवाज हसन उपस्थित थे अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जेजेए आंचलिक पत्रकारों के हित के लिए लंबी लड़ाई लड़ रहा है इसका एक नही कई उदाहरण है कोरोना काल मे देश भर के पत्रकारों को सहयोग राशि दिलवाने के लिए संस्था ने अहम रोल अदा की उत्तर प्रदेश में 119 पत्रकारों के परिजनों को दस दस लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई ।

झारखंड में प्रधानमंत्री मद से हजारीबाग के पत्रकार को संगठन के प्रयास से 5 लाख रुपए की सहायता प्रदान की गई। इस सफलता के पीछे जो सबसे बड़ी बात है वह आंचलिक पत्रकार है!

*गोविंदपुर शाखा का गठन*
इस बैठक में ही गोविंदपुर प्रखंड कमिटी के गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से सुमित वर्मन को अध्यक्ष फारूक अंसारी को महासचिव एवं कार्तिक गोस्वामी को कोषाध्यक्ष बनाया गया सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को संस्थापक शहनवाज हसन द्वारा माला पहना एवं गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया गया!
बैठक में ज़िला अध्य्क्ष शौकत खान,जिला महासचिव पंकज सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष रुस्तम मियां, जिला सोसल मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह, पवन कुमार मोदी, मनीष झा, आनोजित सेन, मो सलाउद्दीन कुरैशी, अजय कुमार रवानी, संदीप शर्मा, विजय शर्मा, मुकेश सिंह, आदि मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
