
अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

बीएसए बरही के ऋषि कुमार वर्मा का जेएससीए इंटर जिला अंडर-14 में चयन हुवा हैं। ऋषि कुमार वर्मा गोरियाकरमा पंचायत के धोबियाटांड गांव निवासी राजेंद्र महतो का पुत्र है, जो रॉयल आर्किड इंटरनेशनल स्कूल में आठवीं क्लास का छात्र है। वही इस संबंध में बीएसए के संरक्षक अब्दुल मनान वारसी ने बताया कि जेएससीए इंटर जिला अंडर 14 टूर्नामेंट 2022-2023 में राज्य के लगभग सभी जिले के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिसमें हजारीबाग टीम में बीएसए बरही के ऋषि कुमार वर्मा का चयन हुआ है। वहीं उन्होंने बताया कि हजारीबाग टीम को ग्रुप ई में रखा गया है, जिसका पूरा खेल गोंडा में खेला जाएगा। जिसका पहला मैच 18 दिसंबर को हजारीबाग का गोड्डा के बीच, 20 दिसंबर को पलामू से व 22 दिसंबर को सिमडेगा के साथ खेला जाएगा। बता दे की लगातार बीएसए के खिलाड़ीयो का चयन जिला व राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में हो रहा है, इससे बरहिवासीयो मैं काफी हर्ष है। वही ऋषि कुमार का चयन अंडर-14 में होने पर बीएसए के सचिव बलराम केसरी, रॉयल आर्किड के प्राचार्य अनूप कुमार सिंह, बीएसए के अध्यक्ष नौशाद अहमद, धर्मपाल केसरी, व्यवसाई संघ के अध्यक्ष कपिल केसरी, मनोज केसरी, अमित मेडिकल के प्रो. अमित केसरी, प्रोजेक्ट गर्ल हाई स्कूल के प्रधानाचार्य रविकांत ओम, शिव कुमार ठाकुर, रॉयल आर्किड के शिक्षक शुभाशीष पाइन, संजय रविदास आदि ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
