• Sun. Mar 15th, 2026

जीपीडीपी के तहत पंकरी बरवाडीह में किया गया ग्रामसभा का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 17, 2023

 

बड़कागांव- कुलदीप कुमार का रिपोर्ट

प्रखंड के बड़कागांव पुर्वी पंचायत अंतर्गत ग्राम पकरी बरवाडीह के देवी मंडप के प्रांगण में मुखिया बिमला देवी के नेतृत्व में ग्राम स्तरीय ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया बिमला देवी व संचालन रोजगार सेवक सुबोध कुमार सिंह ने किया।इस मौके पर मुखिया बिमला देवी ने कहा कि पंचायत के विकास के लिए पंचायत अंतर्गत आने वाले सभी राजस्व ग्रामों में जीपीडीपी के तहत ग्रामसभा का आयोजन कर ग्राम विकास से संबंधित योजनाओं को सूचीबद्ध किया जाएगा जिसमें ग्रामिणों की भागीदारी सुनिश्चित होगी। इस मौके पर ग्रामिणों ने प्रधानमंत्री आवास,अम्बेडकर आवास,सर्वजन पेंशन योजना,गोशाला निर्माण आदि योजनाओं व अन्य योजनाओं में ग्रामिण अपना योजना सूचिबद्ध करवाए।इस ग्रामसभा में मुख्य रूप से मुखिया बिमला देवी,पुर्व मुखिया राजकुमार साव, पुर्व मुखिया कैलाश कुमार राणा,जीपीडीपी सदस्य भुनेश्वर महतो, वार्ड सदस्य संतोष कुमार, सुनिल कुमार,अशोक राम, ओमप्रकाश कुमार रौशन,संतोष कुमार साव,रोहन साव,कोमलचंद साव,निर्मल कुमार,नरेश कुमार,कृष्ण कुमार साव, तिलानाथ साव,दामोदर महतो,रुदनी देवी, पार्वती देवी एवं अन्य सैंकड़ों ग्रामिण मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *