
*जीएसटी चोरी मामले में सप्लायर को लगा 32 लाख का जुर्माना*

*बाघमारा :* तोपचांची और धनबाद के सरकारी स्कूलों में स्कूल ड्रेस, स्कूल किट आदि का सप्लाई करने वाले दो प्रतिष्ठान के खिलाफ लाखों का जुर्माना लगाया गया है। जानकारी मिला है कि दोनों प्रतिष्ठान का संचालक एक ही परिवार से हैं जो कि दो अलग अलग जीएसटी नम्बरो से कारोबार कर रहे थे। कर अधिकारी ने बताया कि आरटीआई कार्यकर्ता अरबिन्द सिन्हा ने प्रतिष्ठानों के विरुद्ध जीएसटी चोरी की लिखित शिकायत की थी जिसके आलोक में कार्रवाई की गई है। एक प्रतिष्ठान पर इकत्तीस लाख अट्ठारह हजार नौ सौ छप्पन (31,18,956)रुपये एवं दूसरे प्रतिष्ठान पर एक लाख अड़तालीस हजार नौ सौ अट्ठासी (1,48, 988) रुपये का जुर्माना तय किया गया है।

जानकारी हो कि अरबिन्द सिन्हा पिछले वर्ष कतरास के लकड़का स्थित एक सरकारी स्कूल की सरकारी योजना में दो लाख इकसठ हजार का घोटाला उजागर करके चर्चा में आये थे। उस मामले में प्रधानाध्यापक सहित पूरे स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई हुई थी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
