• Sat. Oct 17th, 2026

जीएम कॉलोनी के वैष्णो मंदिर में धूमधाम से मना माता वैष्णो देवी का जन्मोत्सव

admin's avatar

Byadmin

Oct 17, 2026
crescent ad

 

 

बेरमो/बोकारो थर्मल-

 

बोकारो थर्मल के जीएम कॉलोनी स्थित वैष्णो मंदिर में माता वैष्णो देवी का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को फूलों, झालरों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। माता की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।

 

मंदिर कमेटी के अनुसार, यहां पिछले लगभग 25 वर्षों से लगातार माता वैष्णो देवी का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन के आयोजन से माहौल भक्तिमय बना रहा। भक्तों ने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।

 

जन्मोत्सव के दौरान तैयार की गई विशेष झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसमें आर्या कुमारी माता वैष्णो देवी के स्वरूप में सजी थीं। उनके रूप को देखने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्सुकता रही। कार्यक्रम के समापन पर भक्तों के बीच हलवा, चॉकलेट और माता के खजाने का प्रसाद वितरित किया गया।

 

मौके पर विनोद भाटिया, धर्म सिंह, खिरोधर महतो, बंटी सकुजा, विशाल सकुजा, छोटन पांडेय, सुदेश सकुजा, सुनीता भाटिया, मनीषा नायर, रजनी नायर, अंशु सकुजा, अनामिका रावत, गायत्री सिंह, पुष्पा गुलाटी, रितु भाटिया और राज कुमारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *