• Sat. Jun 6th, 2026

जिले में प्रस्तावित रेल ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Jun 6, 2026
crescent ad

 

चक्रधरपुर : सांसद जोबा माझी की पहल पर मनोहरपुर सहित जिले के विभिन्न रेलवे समपार फाटक पर ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर आज 6 जून शनिवार को एक चक्रधरपुर डीआरएम कार्यालय के सभागार में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सांसद के अलावा उपायुक्त मनीष कुमार, डीआरएम तरुण हुरिया, झारखंड एनएचएआई के मुख्य अभियंता, एसडीओ चक्रधरपुर श्रुति राज लक्ष्मी ,

जिला भू-अर्जन पदाधिकारी व चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी मौजूद रहें। बैठक में मनोहरपुर रेलवे स्टेशन यार्ड, सिंहपोखरिया झींकपानी खंड, झींकपानी तालाबुरू खंड, तालाबुरू केंदपोसी खंड समेत अन्य प्रमुख रेलवे समपार फाटक जहां प्रस्तावित आरओबी की प्रगति की समीक्षा की गई । बैठक के संबंध में सांसद जोबा माझी ने बताया कि सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न रेलवे समपार फाटकों पर प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन रेल उपरिगामी पुलों (आरओबी) के संबंध में आम जनता, जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों तथा सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। परियोजनाओं में अत्यधिक विलंब एवं कई स्थानों पर कार्य की नगण्य प्रगति के कारण क्षेत्र की जनता को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

विशेष रूप से आदिवासी बहुल क्षेत्रों के ग्रामीणों, विद्यार्थियों, मरीजों, दैनिक यात्रियों, किसानों एवं व्यापारियों को भारी परेशानी हो रही है। बार-बार रेलवे फाटक बंद रहने, लंबी प्रतीक्षा, जाम तथा वैकल्पिक मार्गों के अभाव के कारण लोगों का समय एवं आर्थिक संसाधन दोनों प्रभावित हो रहे हैं। बताया कि औद्योगिक गतिविधियों से जुड़े व्यापारियों तथा स्थानीय व्यवसायियों को भी भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

अनेक स्थानों पर सुरक्षा संबंधी गंभीर खतरे भी उत्पन्न हो गए हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उक्त विषय की गंभीरता एवं जनहित को दृष्टिगत रखते हुए एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी स्वीकृत, निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित आरओबी की वर्तमान स्थिति, परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृति, उपयोगिता स्थानांतरण एवं अन्य प्रशासनिक बाधाओं की स्थिति, रेलवे, एनएचएआई एवं जिला प्रशासन स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा की गई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *