• Thu. Apr 16th, 2026

जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 4 अप्रैल को जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Apr 1, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 4 अप्रैल 2026 को नगर भवन, सरायकेला में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा हेतु उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा की अध्यक्षता में बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए रूपरेखा निर्धारित की गई।

इस अवसर पर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से जिले की स्थापना से अब तक की उपलब्धियों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने का निर्देश दिया गया। जिला स्थापना दिवस को जिले के लिए गौरव का अवसर बताते हुए कार्यक्रमों का आयोजन सुव्यवस्थित एवं आकर्षक ढंग से करने तथा अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि 4 अप्रैल के अवसर पर अपने-अपने कार्यालयों में साफ-सफाई एवं सजावट सुनिश्चित करें। साथ ही नगर निकाय क्षेत्रों के मुख्य चौक-चौराहों की साफ-सफाई तथा विभिन्न स्थलों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाए।

मुख्य कार्यक्रम स्थल नगर भवन, सरायकेला सभागार में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों का स्पष्ट निर्धारण करते हुए समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूर्ण करने को कहा गया।

बैठक में निदेशक, डीआरडीए डॉ. अजय तिर्की, अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम आदित्यपुर, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला एवं चांडिल, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सभी नगर निकाय क्षेत्रों के कार्यपालक पदाधिकारी तथा विभिन्न कार्य एजेंसियों के कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *