• Thu. Feb 26th, 2026

जिला सहकारिता विभाग की सहायक निबंधक को हजारीबाग एसीबी टीम ने 10000 रुपये घूस लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 7, 2023

 

 

कोडरमा : जिला सहकारिता विभाग की सहायक निबंधक को हजारीबाग एसीबी की टीम ने 10000 रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

मिली जानकारी के अनुसार रामेश्वर प्रसाद यादव, पिता – स्व. मंगन यादव, ग्राम- गरहाई, पो.-पथलडीहा थाना-कोडरमा ने सहकारी विभाग के खिलाफ एसीबी को एक आवेदन दिया था, दिये गए आवेदन में बताया था कि वह कोडरमा व्यापार मंडल सहयोग समिति लिमिटेड के प्रबंध समिति के सदस्य हैं और कोडरमा व्यापार मंडल बीज वितरण की नोडल एजेंसी है.

पिछले दिनों सहयोग निबंधक द्वारा व्यापार मंडल का निरीक्षण किया गया था. निरीक्षण के बाद इस संबंध में जब वह सहायक निबंधक से मिलने गये तो वो स्पष्टीकरण से बचाने के नाम पर 20,000 रुपए की मांग करने लगी. जिसके बाद रामेश्वर प्रसाद ने एसीबी एसपी, हजारीबाग को आवेदन दिया. एसीबी की टीम ने सत्यापन में मामला सही पाये जाने के बाद एक रणनीति तैयार की. जैसे ही उन्होंने ने घूस की रकम ली, एसीबी की टीम ने उन्हें रंगेहाथ दबोच लिया. एसीबी की टीम उन्हें लेकर हजारीबाग चली गई.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *