• Mon. Apr 13th, 2026

जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित किये जा रहे जिला क्रिकेट लीग का 9वां मैच संपन्न।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 10, 2024
crescent ad

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा- जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित किये जा रहे जिला क्रिकेट लीग का 9वां मैच आसीएस और आकाश 11 के बीच शुक्रवार को खेला गया। रेलवे चांदवारी मैदान में खेले गए इस आसीएस के कप्तान के द्वारा टाॅस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 40 ओवर के मैच में आरसीएस की टीम 23 ओवर में 99 रन बनाकर अपना सारा विकेट गंवा दिया। आसीएस की ओर से प्रियांशु 22 और सुमन 15 रन का योगदान अपनी टीम के लिये दिया। जबाबी पारी खेलने उतरी आकाश 11 की टीम 16.5 ओवर में 102 एक विकेट बनाकर मैच को 9 विकेट से जीतने में कामयाब रहा। आकाश 11 की ओर से राज वर्मा नाबाद रहते 41 रन और कृष्णा नाबाद रहते हुये 27 रन बनाया। मैच में अंपायर की भूमिका वसीम जालानी,अक्षय कुमार तथा स्कोरर में फैयजान ने निभाया। मैच में उपस्थित मुख्य अतिथि डीसीए के सेक्रेटरी इमरान अख्तर ने दोनो टीमो के खिलाड़ियो के द्वारा प्रस्तुत किये गये खेल की सराहना किया। मैच रेलवे स्टेशन के खिलाड़ी अमित कुमार एवं अन्य लोगों की देखरेख में पूरी की गई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *