• Tue. Mar 10th, 2026

जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव का ग्रामीणों ने अंगवस्त्र देकर किया स्वागत, विभिन्न समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 19, 2022

 

संवाददाता : बरही

बरही प्रखंड अंतर्गत पंचायत रानीचुआं पंचायत के चलंगा में ग्रामीणों द्वारा बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जीप उपाध्यक्ष किशुन यादव उपस्थित हुए। इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव का ग्रामीणों ने अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने रानीचुवां पंचायत में विकास को लेकर बात रखा। उन्होंने कहा कि मैने जो भी अपने क्षेत्र में वादा किया है उसको अवश्य पूरा करूंगा। रानीचुवां पंचायत के साथ – साथ मे पूरे क्षेत्र में विकास होगा। उन्होंने बताया कि अभी जीतपुर से रानीचुवां तक कचिया रोड, जीतपुर में उपस्वास्थ्य केंद्र, चलंगा में नेटवर्क आदि विषयों पर चर्चा किया तथा अपने स्तर से समाधान करने की बात कही। मौके पर ब्रह्मदेव यादव बंशी यादव, मिथलेश यादव, लखराज यादव, बैजनाथ यादव, परमेश्वर यादव, योगेंद्र यादव, महेंद्र यादव, प्रयाग यादव, मूर्ति यादव, रामसहाय पंडित, उमेश पंडित, देवधारी यादव, महेश यादव, महरी यादव, धनेश्वर यादव, विनय यादव, बिरेन्द्र यादव, विकाश यादव, इंद्रदेव यादव सहित सैकड़ों की संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *