• Sat. Mar 7th, 2026

जाने माने ,मशहूर सिंगर केके का निधन, 53 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 1, 2022

*जाने माने ,मशहूर सिंगर केके का निधन, 53 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया*

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। मंगलवार को लगभग 53 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। ये खबर उनके फैन्स के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

आपको बता दें, उनका जन्म 23 अगस्त 1968 को दिल्ली में हुआ था। मंगलवार को कोलकाता में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। 31 मई की रात कोलकाता में एक लाइव प्रोग्राम के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी अचानक सांस रुक गई। केके का पूरा नाम कृष्णकुमार कुन्नाथ है। इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस काफी सदमे में हैं। वे लगातार केके को श्रधांजलि दे रहे हैं।

प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केके के निधन पर शोक जताया है। केके ने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं, जिसमें हम रहें या न रहें कल, तू जो मिला, दिल इबादत, क्या मुझे प्यार है, बीते लम्हें, जरा सी दिल में दे जगह तू जैसे गाने शामिल हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *