• Sun. Aug 30th, 2026

जर्जर सड़क के निर्माण को लेकर चुटियारो पंचायत के ग्रामीणों ने की बैठक

admin's avatar

Byadmin

Aug 30, 2026
crescent ad

 

हजारीबाग जिले के सदर प्रखंड के छुट्टियारो पंचायत के ग्रामीणों की एक अहम बैठक हुई ।

बैठक की अध्यक्षता चुटियारो पंचायत के उप मुखिया रामचंद्र प्रसाद ने की जबकि सीपीआई नेता महेंद्र राम जदयू के जिला अध्यक्ष हजारीबाग प्रभु दयाल कुशवाहा चुटियारो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेश रजक, स्वदेशी पासवान की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि केसुरा मोड़ से सरौनी तक सड़क को तत्काल मरम्मत को लेकर उपायुक्त हजारीबाग को आवेदन देगें। आवेदन तैयार किया गया । ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर दिया। आवेदन मैं आग्रह है कि 15 सितंबर तक इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू की जाए।

अगर 15 सितंबर तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो 16 सितंबर को एन एच- 522 को ग्रामीण जाम कर देंगे । यह सड़क पिछले 7 वर्षों से खराब है और कई बार जनप्रतिनिधियों को आवेदन देकर मरमती कार्य के लिए कहा गया परंतु मरम्मती आज तक नही हुआ। बैठक में सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे जिसमें रोहित रजक, विनय कुमार कुशवाहा, विनोद कुमार, शंकर प्रसाद ,ज्ञानी महतो ,ध्रुव देव सिंह, अनिल प्रसाद ,अब्दुल रहमान, राजेंद्र प्रसाद सहित सरौनी चुटियारो सरौनी खुर्द के लोग शामिल रहे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *