
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
केंदुआ: धनबाद के ट्रैफिक डीएसपी रोहित कुमार साव ने केंदुआडीह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद पाण्डेय के साथ गोधर मुख्य मार्ग के ऊपर स्थित पुराने रोपवे के लोहे के पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुल की वर्तमान स्थिति तथा उससे जुड़े सुरक्षा पहलुओं का जायजा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, ब्रिटिश काल में निर्मित यह रोपवे पुल पर दामोदर नदी के डोमगढ़ से कोयला खदान के बंकरों में कभी बालू आपूर्ति के लिए डोलियों के परिवहन के लिए उपयोग में लाया जाता था। समय के साथ इसका मूल उपयोग समाप्त हो गया, लेकिन वर्तमान में इसका इस्तेमाल BCCL के कुसुंडा क्षेत्र द्वारा पुटकी से हाई वोल्टेज ओवरहेड तारों के माध्यम से बिजली आपूर्ति के कार्य में किया जा रहा है गौरतलब है कि पिछले दिनों जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर ऐसे जर्जर एवं पुराने पुलों को हटाने के लिए BCCL को निर्देश जारी किया था।

इसी क्रम में आज प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद क्षेत्र में इस पुल की सुरक्षा, उपयोगिता तथा भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि प्रशासन और BCCL इस मामले में आगे क्या कदम उठाते हैं
। इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी रोहित कुमार साव ने बताया कि यह निरीक्षण सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से किया जा रहा है तथा पुल की स्थिति और उससे जुड़े संभावित जोखिमों की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सड़क से गुजरने वाले लोगों और वाहनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर आगे आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से जर्जर अवस्था में मौजूद यह पुल दुर्घटना की आशंका को बढ़ा रहा है। ऐसे में प्रशासन और BCCL की अगली कार्रवाई पर पूरे क्षेत्र की नजर बनी हुई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
