
अरबिंद सिंह / AVN
झरिया: झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव के नेतृत्व में जन जन के नेता राहुल गांधी की एक साजिश के तहत संसद सदस्यता रद्द करने और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में शनिवार 01 अप्रेल की दुपहर को झरिया प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।
इस पत्रकार वार्ता में जिला बीस सूत्री सदस्य लक्ष्मण तिवारी एवम प्रसाद निधि जिला कांग्रेस कमिटी से प्रयेवेक्षक के रूप में उपस्थित थे।
प्रेस को संबोधित करते हुए लक्ष्मण तिवारी ने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी जी के सिद्धांतो वाली पार्टी है और गांधी जी ने कहा था की पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे फिर वो आप पर हंसेंगे फिर वो आप से लड़ेंगे तब आप जीत जायेंगे। वही इतिहास आज राहुल गांधी के साथ दुहराया जा रहा है। सरकार पहले राहुल गांधी की क्षवि को गिराना चाहती थी पर उनकी पद यात्रा अडानी से सरकार के संबंध पर सवाल से घबराहट ने इन्हे इतना नीचे गिरा दिया की ऐसे मामले में इनकी सदस्यता रद्द कराई जो भारत के इतिहास में इस पर आज तक कोई फैसला इतना जल्दी नहीं आया। आखिर क्या कारण है भाजपा के सांसद नारणभाई कछड़िया जिनपर दलितों को अपमान करने पर लोअर और हाईकोर्ट सजा सुनाई पर हफ्ते बाद भी उनकी सदस्यता नहीं जाति है। लेकिन राहुल गांधी का हौसला और बढ़ा है। हम कांग्रेस के एक एक कार्यकर्त्ता जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के माध्यम से जन जन तक पहुंचने का काम करेगी और मोदी अडानी के रिश्ते का पर्दाफाश करेगी। प्रसाद निधि ने कहा की आज भारत की जनता का आवाज बंद कर राहुल गांधी जी मोदी से पूछते हैं क्यों जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा एलआईसी एसबीआई और पीएफ के माध्यम से अडानी को दिया जा रहा है आखिर क्यों मोदी जी चुप है जनता आज मीडिया के माध्यम से आप से सीधा सवाल पूछती है। रत्नेश यादव ने कहां की मोदी की नीतियों से आज देश का हर वर्ग परेशान है युवाओं के पास नौकरी नहीं है महिलाओं की रसोई के सामान मांगे हो गए व्यापारियों के पास धंधा नहीं है और व्यापारिक तो कुंजी भी खोज रहे हैं कैसे रातों-रात दुनिया का अदानी जैसा सबसे अमीर व्यक्ति बना जाए आखिर देश की मोदी सरकार और उनके तमाम सांसद अदानी के बचाने में अपना सब कुछ निछावर कर रही है यह समझ से परे है
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला बीस सूत्री के सदस्य लक्ष्मण तिवारी, प्रसाद निधि अध्यक्ष सूचना अधिकार प्रकोष्ठ, जिला झरिया नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रत्नेश यादव, झरिया नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गणेश बहादुर सिंह, रामजी सिंह, अशोक वर्णवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ,भोला नाथ सिंह, मनोहर रजवार ,राजा प्रसाद गुप्ता, शिव शंभू प्रसाद, पप्पू पांडे, गौतम पासवान ,मडीभुषण तीवारी, विनोद शर्मा, कुंदन मोदक, राकेश मिश्रा, सोनू शाह ,विनय शर्मा ,प्रदीप चंद्रा सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
