• Wed. Mar 25th, 2026

जयप्रकाश भाई पटेल का रामगढ़ विधानसभा में चुनावी जनसंपर्क, मिला भारी समर्थन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 12, 2024

 

दारू (हजारीबाग): लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल ने रविवार को रामगढ़ विधानसभा अंतर्गत चितरपुर और दुलमी प्रखंड क्षेत्र में चुनावी जा संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने दर्जनों गांवों का भ्रमण कर कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगा। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, पूर्व विधायक ममता देवी, पूर्व विधायक प्रत्याशी बजरंग महतो समेत इंडिया गठबंधन के सैंकड़ों नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। सर्वप्रथम दुलमी प्रखंड के जेल मोड़ के पास उनका स्वागत फूल माला पहना कर जोर शोर से किया गया। तत्पश्चात जनसंपर्क अभियान प्रारम्भ हुआ।

जय प्रकाश भाई पटेल जनसंपर्क के दौरान लगातार लोगों से संवाद करते रहे। उन्होंने जनसभा और घर घर दरवाजा खटखटा कर लोगों से बात चीत की। उन्होंने देश में उत्पन्न हुई हालात पर चर्चा करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर भी हमला किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि रामगढ़ के पास सभी संसाधन मौजूद है बावजूद इसके मोदी सरकार ने न सिर्फ रामगढ़ बल्कि पूरे झारखण्ड को नजरअंदाज किया। सभी विकास कार्य सिर्फ भाजपा के पसंदिदे जगहों पर हुई। झारखंड को कुछ नहीं मिला। यह सब इसलिए हुआ क्योंकि मोदी और अमित शाह के सामने इनके सांसदों की भी नहीं चलती। उन्होंने मतदाताओं से वादा करते हुए कहा कि वो संसद पहुंच यहां के लोगों को उनका हक दिलवाएंगे, इसके लिए चाहे किसी से भी लड़ना पड़ जाए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के व्यावसायिक पृष्ठभूमि पर हमलावर होते हुए कहा कि धंधा करने वाले सिर्फ धंधा करेंगे, हमारी पीढ़ी सेवा करती आई है और हम सेवा करते रहेंगे।

जनसंपर्क अभियान में शहजादा अनवर, रामगढ़ पूर्व विधायक ममता देवी, भुनु महतो, मुन्ना पासवान, दुलमी जिला परिषद प्रीति दीवान, बजरंग महतो, राजकुमार महतो, ज़ोया परवीन, नीलकंठ महतो, गुलजार अंसारी, महेश ठाकुर, प्रदीप शर्मा, दशरथ महतो, बलकुमार महतो, कमलेश कुमार महतो, तस्लीम अंसारी, मनोज पुझर, राजू महतो, मनीष पटेल, सुधीर मंगलेश, हरि महतो सहित सैंकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *