• Thu. Mar 19th, 2026

जम्मू कश्मीर: माछिल सेक्टर में पेट्रोलिंग के दौरान हिमस्खलन में फंसे 56 RR के जवान, 3 शहीद, 2 बचाये गये

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 19, 2022

 

जम्मू कश्मीर : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आने के चलते सेना की 3 जवान शहीद हो गए हैं। सभी शवों को निकाल लिया गया है। ये तीनों ही जवान 56 आरआर यूनिट के थे और ड्यूटी के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गए। ये घटना दोपहर 12 बजे के आसपास की है मिली जानकारी के मुताबिक पेट्रोलिंग के दौरान अचानक बर्फ का बड़ा हिस्सा खिसकने लगा। इस हादसे में 2 जवानों को बचा लिया गया, लेकिन 3 जवान शहीद हो गये। तीनों जवान अल्मोड़ा के नज़दीक पोस्ट पर तैनात थे। जिन तीन जवानों ने इस हादसे में जान गंवाई है, उसमें सौविक हाजरा, मुकेश कुमार और गायकवाड़ मनोज लक्ष्मण राव हैं। शवों को 168 एमएच ड्रगमुल्ला शिफ्ट किया गया है।

भारतीय सेना ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर की है, जहां एक हिमस्खलन में सेना के कुछ जवान फंस गए थे, जिनमें 3 जवानों के शहीद होने की पुष्टि की गई है। जवानों की शहादत लाइन ऑफ ड्यूटी के दौरान हुई। इनमें से 2 को बचा लिया गया है।

हाल ही में जम्मू कश्मीर के नरवाल बाईपास पर तड़के तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक की चपेट में आने से 27 वर्षीय एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की भी मौत हो गई थी। बाग-ए-बहू थाने के प्रभारी सिकंदर सिंह चौहान ने बताया कि हादसे में ट्रक चालक भी जख्मी हुआ। वह अपने वाहन से नियंत्रण खो बैठा और उसका ट्रक अन्य खड़े हुए ट्रक से टकरा गया था।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *