

पंकज ठाकुर

बड़कागांव।पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में खनन कार्य कर रही एमडीओ कंपनी त्रिवेणी-सैनिक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड पर विस्थापित ग्राम सोनबरसा वर्तमान में आर एन आर कॉलोनी ढेंगा निवासी मुकेश कुमार भारती उर्फ़ मुकेश कुमार मेहता पिता रामचंद्र महतो ने कंपनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा जमीन व घर खनन के लिए अधिग्रहण कर लिया गया और घर तोड़ने के पहले त्रिवेणी सैनिक माइनिंग कंपनी के अधिकारियों ने रोजगार से जोड़ने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक रोजगार से नहीं जोड़ा गया वहीं कंपनी के कार्यलय जाने पर आश्वासन पर आश्वासन दिया जाता है और त्रिवेणी सैनिक माइनिंग के अधिकारी उत्तम झा एंव एनटीपीसी के गुंजन रघाटे द्वारा धमकी दिया जाता है कि जबरदस्ती करेंगा तो किसी ऐसे केस में फंसा कर तुमको और तुम्हारे फैमिली को जेल भेजवा देंगे और कभी बाहर नहीं निकलने देंगे तुमको जो करना है करो प्रशासन मेरे साथ है वहीं युवक ने कहा कि अगर मेरे साथ कंपनी द्वारा झूठा मुकदमा में फंसा कर गिरफ्तार किया जाता है और कुछ षड़यंत्र रचा जाता है तो इसका जिम्मेवार एनटीपीसी व त्रिवेणी सैनिक कंपनी होगी।
वहीं रैयत मुकेश कुमार ने कंपनी द्वारा उसके जमीन पर बनाए सड़क को बाधित कर अपना रोजगार की मांग कर रहा था इस मौके पर कंपनी के अधिकारियों व कंपनी के सुरक्षाबलों द्वारा उसे हटाने का प्रयास किया जा रहा था।वहीं इस मामले को लेकर त्रिवेणी सैनिक कंपनी के पीआरओ से फोन पर संपर्क कर इस मामले पर पूछे जाने पर किसी तरह का जवाब नहीं दिए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
