• Tue. Jul 7th, 2026

जमशेदपुर : अभिभावक संघ शिकायत RTE के तहत नामांकित छात्रा से फीस मांग और एडमिट कार्ड रोकने पर अभिभावक संघ ने DC से की शिकायत

admin's avatar

Byadmin

Jul 7, 2026
crescent ad

 

 

जमशेदपुर : अभिभावक संघ ने R.M.S. हाई स्कूल, बालीभद्रा, सोनारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संघ का कहना है कि RTE अधिनियम 2009 के तहत नामांकित एक छात्रा से स्कूल प्रबंधन फीस मांग रहा है और फीस नहीं देने पर उसका परीक्षा एडमिट कार्ड भी रोक दिया गया है। संघ ने उपायुक्त और जिला शिक्षा अधीक्षक से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

 

अभिभावक संघ ने मंगलवार को DC और DSE को पत्र सौंपकर शिकायत की। संघ के अनुसार, सोनारी के R.M.S. हाई स्कूल में RTE 2009 की धारा 12(1)(ग) के तहत नामांकित छात्रा चांदनी कुमारी, Admission No. 10E/143/16, सत्र 2026-27 में कक्षा 8 पास कर कक्षा 9 में गई है।

आरोप है कि स्कूल प्रबंधन लगातार उससे स्कूल फीस की मांग कर रहा है। फीस जमा नहीं होने के कारण 07 जुलाई 2026 से शुरू हुई परीक्षा का एडमिट कार्ड प्रबंधन ने रोक दिया है।

 

RTE कानून कहता है कि कमजोर वर्ग के बच्चों को कक्षा 12 तक निःशुल्क शिक्षा मिलनी चाहिए। बच्ची की मां घरों में झाड़ू-पोछा का काम करती हैं। उन्होंने 20% फीस किस्तों में देने की बात कही, लेकिन स्कूल पूरी फीस पर अड़ा है। यह कानून का खुला उल्लंघन है।

 

संघ ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और RTE 2009 के प्रावधानों के तहत वंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देना अनिवार्य है। बावजूद इसके जमशेदपुर के कई स्कूलों में इस कानून का पालन नहीं हो रहा है।

 

अभिभावक संघ ने DC और DSE से मांग की है कि स्कूल प्रबंधन को तत्काल निर्देश देकर चांदनी कुमारी का एडमिट कार्ड जारी कराया जाए और उसे कक्षा 12 तक निःशुल्क शिक्षा देने का आदेश दिया जाए। साथ ही RTE नियमों के उल्लंघन पर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई है।

अभिभावक संघ ने कहा है कि यदि प्रशासन समय रहते कार्रवाई नहीं करता है तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मामले में स्कूल प्रबंधन का पक्ष अभी सामने नहीं आ सका है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *