• Fri. Feb 27th, 2026

जमडार में सम्मान बचाव संविधान बचाओ अधिकार रैली का किया गया आयोजन, कई नामचीन हस्तियां हुए शामिल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 15, 2023

 

गावां प्रखण्ड स्थित जमडार उमवि के प्रांगण में भाकपा माले के द्वारा सम्मान संविधान अधिकार रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से बगोदर के विधायक बिनोद सिंह, धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव, गावां प्रखण्ड प्रमुख ललिता देवी उपस्थित थी। कार्यक्रम में प्रखण्ड के कई पंचायतों से सैकड़ों लोग ढोल नगाड़ों के साथ जमकर नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे। जहां एक जनसभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिनोद सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग केंद्र में लगातार 9वर्षो से हुकूमत कर रहे है। भाजपा सबका साथ सबका विकास का नारा देकर चुनाव में जीत हासिल की लेकिन देश को विनाश की ओर ले जा रहा है। सभी प्रमुख विभागों को बेचा जा रहा है। भाजपा के द्वारा लोगो की आकांक्षाओं पर गला घोंटने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज्य में अडानी अम्बानी का विकास हो रहा है। संविधान एवं सम्मान पर प्रतिदिन हमले किये जा रहे है। बाबूलाल की भाजपा से लड़ाई किसी विकास, दलित आदिवासी की भलाई आदि के लिए नही थी। बल्कि पद के लिए थी। पद मिलते ही फिर से भाजपा की गोदी में चले गए। राजकुमार यादव के कार्यकाल में धनवार क्षेत्र में सड़कों पुल पुलिया बनने का जो सिलसिला शुरू हुआ था। बाबूलाल के आते ही बन्द हो गया। वर्तमान में सबको सविधान एवं सम्मान के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है। इधर राजकुमार यादव ने कहा कि भाजपा के शासन काल में दलितों आदिवासियों अल्पसंख्यको तथा गरीब गुरबों पर हमले बढ़े हैं। मध्यप्रदेश में आदिवासी युवक पर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा पेशाब कर दिया जाता है। इसपर बाबूलाल चुपी साधे हुए हैं। जब से विधायक बने हैं तब से ढिबरा बन्द पड़ा हुआ है। थाना आदि जगहों पर बिना रुपये का कोई काम नही हो रहा है। यहां के सांसद विधायक को क्षेत्र के विकास से कोई लेना देना नही है, विद्यालयों में शिक्षक नही है। अस्पताल में डॉक्टर नही हैं। बेरोजगारी एवं महंगाई से त्रस्त है। लेकिन यहां के सांसद और विधायक चुप्पी साधे हुए है। भाजपा को सदा इस क्षेत्र में भाकपा माले ही टक्कर देती रही है। 2024 में हरहाल में सबको भाजपा के खिलाफ खड़ा होकर उसे हटाने की जरूरत है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष मरांडी एवं संचालन नागेश्वर यादव ने किया। मौके पर कन्हाय राम, रमेश मुर्मू, मुन्ना मिस्त्री, प्रवीण कुमार, अखलेश कुमार, चन्दन कुमार, आरती देवी, संजय पासवान, प्रदीप कुमार, अशोक यादव, मुन्ना मिस्त्री, रंजीत यादव, संतोष मरांडी कौशल्या दास, कयूम अंसारी, सकलदेव यादव, जयनारायण यादव, दिनेश यादव, अशोक मिस्त्री, अशोक यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *