• Wed. Mar 18th, 2026

जन्मअष्टमीपर किड्स एजुकेशन सेंटर में राधा कृष्ण वेशभूषा प्रतियोगिता आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 25, 2024

 

में रास्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण,भारत के प्रदेश अध्यक्ष सह समर्पण एक नेक पहल के जिला अध्यक्ष श्री मनोज कुमार मंडल ने बच्चों को किया सम्मानित”*

 

*अंतर्कथा ब्यूरो*

 

निरसा — निरसा के बेलचढ़ी स्तिथ किड्स एजुकेशन सेंटर परिसर में सावित्री मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट एवम किड्स एजुकेशन सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में जन्माष्टमी के कल्चरल प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमे छोटे छोटे बच्चे बच्चियों ने राधा कृष्ण के रूप सजकर प्रतियोगिता में भाग लिए । सभी ने वोटिंग कर राधा कृष्ण बने बच्चो में प्रथम , द्वितीय ,ओर तृतीय स्थान को चुना । बच्चो को सावित्री मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन तपेश्वर चौहान, रास्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निबंध भारत के प्रदेश अध्यक्ष सह समर्पण एक नेक पहल के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मंडल, एस एम सी अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ,जीवन घोष द्वारा पुरस्कार देकर हौसला अफजाई किया गया। मुख्य अतिथि मनोज मंडल ने कहा की इस कल्चरल प्रोग्राम आयोजित करने से बच्चो में एक अच्छा संदेश जाता है । बच्चे का मन बहुत ही शीतल होता है । उसमे बचपन से ही अच्छे संस्कार देने से आगे चलकर समाज में एक अच्छा नागरिक बनेगा । आज कल आए दिन लूट बलात्कार से जघन्य अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है ,इसके एक कारण लोगो की गलत मानसिकता है । अच्छे संस्कार आचरण नही मिलने से भी इस तरह की घटना जुड़ा घट रही है । विद्यालय की शिक्षिका पूजा सिंह ने कहा की हमारे विद्यालय में इस तरह की कल्चरल प्रोग्राम आयोजित होते रहते हैं । ताकि बच्चो के स्कूली शिक्षा के साथ साथ संस्कार , उत्तम व्यवहार ,शिष्टाचार भी मिल सके जिससे वे आगे चलकर एक सभ्य व्यक्ति बना सभ्य समाज में भागीदारी बने । महिला उत्पीडन को देखते हुए उन्होंने कहा की आज कल लोगो की मानसिकता एक स्त्री के प्रति इतनी गन्दी हो गई है की लोगो का बाहर निकला दुश्वार हो गया है । जब एक महिला डॉक्टर जिसे हम भगवान का दर्जा देते हैं । उनके साथ इतनी जघन्य कुकर्म किया जाता है , तो आम जनों की बात ही क्या है । इसे कुकर्मी अपराधियों को फांसी की सजा से भी बढ़कर कोई सजा हो तो वो दिया जाए । ओर महिला को इंसाफ मिले ।मौके पर उपस्थित शिक्षक- प्रमिला कुमारी,रीता देवी,फिरोज अंसारी,संदीप दास,हरेंद्र यादव,पूर्णिमा,पुजा,संगीता आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *