• Thu. Apr 2nd, 2026

जनवितरण दुकानदारों के राष्ट्रीय महासचिव विश्वम्भर नाथ के आदेश पर अनिचित कालीन हड़ताल!

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 27, 2023

 

 

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा
आज जनवितरण दुकानदारों के राष्ट्रीय महासचिव विश्वभरनाथ के आदेश Pa पुरे अल इण्डिया के जनवितरण दुकानदार एक जनवरी से अनिश्चित कालीन धरणा प्रदर्शन किया जा रहा है!जिसको लेकर आज निरसा विधानसभा के फेयर प्राइस डीलर्स एसोसियसन की और से जनवितरण के अध्यक्ष विस्वरुप मंडल. सचिव परेश रविदास जिला शह सचिव हलीम खान की और से निरसा के पुराना पानी टंकी के समीप मैदान में एक बैठक किया गया!इस बैठक के अध्यक्षता विस्वरुप मंडल कर रहे थे!इस बैठक में जिला से आये!जिला अध्यक्ष रमेश सिंह जिला सचिव अखिलेश सिंह इस बैठक में हिस्सा लेकर सभी जनवितरण दुकानदारों का हौसला मजबूत किया!और उन्होंने निरसा विधानसभा के सभी दुकानदारों को कहा कि अब हमलोग एक जनवरी से अनिचित कालीन धरणा पर जायेंगे और उन्होंने बताया की जबतक हमलोगो को अपना मानदेय पूरा नहीं करेंगे तबतक हम ना राशन उठाएंगे और ना राशन का वितरण कार्ड धारी को करेंगे!अगर कोई जनवितरण दुकानदार अगर राशन उठा लिया गया है!तो उसे अपने दुकान पर रहने दे!और इस सम्बन्ध में अगर कोई पदाधिकारी किसी प्रकार का धमकी देता है या डराने की कोशिश करता है तो डरने की अवशकता नहीं है!क्योंकि यह लड़ाई निरसा और धनबाद का नहीं है!यह लड़ाई पुरे भारत के जनवितरण दुकानदारों का है!और यह लड़ाई दिल्ली तक है!राज्य से लेकर केंद्र तक है!यह लड़ाई सरकार के साथ आरपार के लड़ाई इस वार होने जा रहा है!आज तीस दशक से जनवितरण दुकानदार लोगों तक राशन बाँटने का काम किया है!सभी लोगों का वेतन में वृद्धि होता है!और जनवितरण दुकानदारों अब फिरी वितरण हो रहा है!आखिर सरकार बताएं जनवितरण दुकानदार अपने परिवार का भरण पोषण कैसे करेंगे!तीस दशक पहले एमपी से लेकर एम. एल. ए तक मात्र पंद्रह हजार रुपया था!और आज एक एम. एल ए का वेतन डेढ़ लाख और एमपी का वेतन पच्चास लाख और जो क्षेत्र में विकाश का काम होता है!उसमे भी एमपी और एमेले का कमीशन अलग से आता है!अगर जनवितरण दुकानदार किसी कार्डधारी को एक किलो कम देते है, तो मुखिया से लेकर आपूर्ति पदाधिकारी और एमपी एमेले तक चले जाते है!उस समय जनवितरण दुकानदार चोर हो जाते है!लेकिन कोई भी सरकार राज्य से लेकर केंद्र तक गरीब जनवितरण प्रणाली को देखने वाला कोई नहीं है!

crescent ad

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *