• Wed. Jan 14th, 2026

जनता श्रमिक संघ ने प्रेस वार्ता कर जनता श्रमिक संघ की औपचारिक घोषणा की ,संजीव सिंह महामंत्री, रागिनी सिंह संरक्षक

ByAdmin Office

Apr 24, 2023

धनबाद :- धनबाद के मजदुर संगठनों में आज से एक नया नाम और जुड़ गया है. मजदूरों के हक की आवाज उठाने के लिए जनता श्रमिक संघ के नाम से नया मजदूर संगठन बनाया गया है.इस संगठन में झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह महामंत्री, भाजपा कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह संरक्षक, संतोष सिंह अध्यक्ष,प्रदीप सिन्हा उपाध्यक्ष और अभिषेक सिंह, गौरव वक्ष उर्फ ( लक्की सिंह) संयुक्त महामंत्री बनाये गये हैं.

रविवार को धनबाद के एक होटल में संवाददाता सम्मेलन में जनता श्रमिक संघ के संयुक्त महामंत्री अभिषेक सिंह ने संगठन की घोषणा करते हुए मिडिया को बताया कि कोलायंचल में मजदूरों की आवाज बुलंद करने के लिए जनता श्रमिक संघ बनाया गया है.

कोयलांचल में कई ट्रेड यूनियन है जो कोयला मजदूरों के लिए काम करते हैं जबकि फोर्टिलाइजर, सीमेंट, रेल ऐसे कई और भी क्षेत्र हैं जहां के मजदूरों को प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाता है. इन सभी को देखते हुए यह संगठन बनाया गया है.जनता श्रमिक संघ मजदुरों के हित में हर संभव काम करेगी.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *