• Wed. Apr 1st, 2026

जनता श्रमिक संघ द्वारा मिलन समारोह आयोजित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 2, 2023

 

*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

crescent ad

झरिया। शुक्रवार को झरिया के लोदना क्षेत्र अंतर्गत 9 नंबर साइडिंग में जनता श्रमिक संघ द्वारा आयोजित मिलन समारोह में भाजपा नेत्री सह जनता श्रमिक संघ की महामंत्री श्रीमती रागिनी सिंह के समक्ष (बच्चा गुट) एवं कांग्रेस से जुड़े सैकड़ो मजदूर भाई बहनों एवं कार्यकर्ताओं ने अजय पासवान जी के नेतृत्व में एनटीएसटी परिजोजना एरिया 6 नंबर और 9 नंबर साइडिंग में कार्यरत मजदूर भाई बहनों ने ( बच्चा गुट) कांग्रेस को त्याग कर भाजपा नेत्री सह जनता श्रमिक संघ की महामंत्री श्रीमती रागिनी सिंह में अपनी आस्था व्यक्त कर जनता श्रमिक संघ एवं भाजपा में शामिल हुए जहा मजदूर भाइयों ने श्रीमती रागिनी सिंह को 51 किलो का माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया वही श्रीमती सिंह ने शामिल हुए सभी मजदूर भाई बहनों को माला पहनाकर संघ में स्वागत किया वही इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती सिंह ने कहा कि सिंह मैंसन परिवार एवं जनता श्रमिक संघ मजदूर हित में लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी आप सबके सहयोग से हमारी लड़ाई जारी रहेगी और जब भी मेरी या संघ की आवश्यकता पड़ेगी आप मुझे और संघ के एक एक कार्यकर्ता को अपने समक्ष पाएंगे। वही मंच का संचालन , रोहित बिंद ने किया इस दौरान मुख्य रूप से जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार सिन्हा क्षेत्रीय सचिव , शैलेंद्र कुमार सिंह (छोटू सिंह) पूर्व पार्षद , संजय यादव, राजा राम पासवान रविकांत पासवान रामाधार सिंह, बबलू भगत , गोपाल चौधरी श्रीमती मंजू देवी श्रीमती चंपा देवी श्रीमती ममता देवी श्रीमती निर्मला देवी के अलावा सैकड़ों की संख्या में मजदूर भाई बहन एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *