• Sun. Mar 8th, 2026

चौपारण: सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली में उमडे लोग , जीटी रोड पर निकला जुलूस

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 9, 2022

 

चौपारण ( हजारीबाग):भाजपा ने राज्य सरकार तथा प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितता के खिलाफ मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। प्रदर्शन के पूर्व जीटी रोड चतरा मोड से ब्लाक मोड तक आक्रोश रैली निकाली। जुलूस बाद में प्रखंड मुख्यालय में सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि पूरे राज्य में लुट खसोट मची है। विधायक और शासन प्रशासन, कांग्रेस के नेता केवल वसुली में लगे हैं।

विकास योजनाओं, पेंशन, आवास, राशन, मोटेशन में में जनता से वसुली चल रही है। चौपारण का नाम अब गो तस्करी, अवैध शराब, अफीम,बालु तस्करी के लिए पूरे झारखंड में बदनाम हो गया है। विधायक और जिप सदस्य के बाप बेटे की जोडी के दोहरे शासन से जनता त्रस्त है। प्रखंड में हर काम में वसुली की जा रही है। गरीबों के राशन में कटौती कर विधायक को दिया जा रहा है। ऐसे में भाजपा जनहित के लिए आर पार की लडाई लडेगी। जनता के लिए आवाज बुलंद किया जायेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन जारी रहेगा। विधायक बाप बेटे की जोडी शोषण कर रही है। जनता जागरूक होकर हो गई है।
बैठक की अध्यक्षता राजेश सहाय ने की तथा संचालन सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साहु ने किया। प्रदर्शन में मनोज कुमार यादव, जिला अध्यक्ष अशोक यादव,महामंत्री सुनील साहु, उपाध्यक्ष राजेश सहाय वह रमेश ठाकुर,गणेश यादव, अजा उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, प्रमुख पूर्णिमा देवी, जिप सदस्य राकेश रंजन, जिप सदस्य आरती कौशल, मंडल अध्यक्ष सुरेश साव सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साहु, राजेन्द्र चंद्रवंशी, सीताराम साहु,सुखदेव पासवान, मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेंद्र रजक, प्रतिनिधि राजदेव यादव,मुखिया अर्जुन सिंह, मुखिया कृष्णा रविदास, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह,प्रतिनिधि मोहन साव, मुखिया अर्चना हेमरोम, प्रतिनिधि बासुदेव साव, संजय राणा, देवल यादव,पंसस अशोक यादव, फैजान अजमेरी, पंसस प्रतिनिधि मो अतहर, मुखिया गंदौरी दांगी, रंजन सिंह, उपेंद्र प्रजापति, सियाराम सिंह, सतेंद्र सिंह, सुनील सिंह, प्रवक्ता मुनेश्वर गुप्ता, मुखिया संतोष सिंह, आदित्य चौरसिया, राजेश रवानी, सुनील शेखर समेत बडी संख्या में लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *