
पंकज ठाकुर
बड़कागांव। प्रखंड अंतर्गत चौपदार बलिया पंचायत पैक्स चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी भूपनाथ महतो की देखरेख में शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।

कुल 363 किसान मतदाता है।

जिसमें मतदान किया 326 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा पूर्वी क्षेत्र मंडल अध्यक्ष विजय यादव, आनंद कुमार एवं महेश यादव मैदान में थे। चुनाव में विजय यादव ने आनंद कुमार को 26 वोट से हराकर अध्यक्ष बने। विजय यादव को 130 मत, आनंद को 104 मत एवं महेश यादव को 89 मत प्राप्त हुआ।
कमेटी संचालन के लिए 11 सदस्य कमेटी का गठन किया गया जिसमें 6 पुरुष एवं 5 महिलाएं शामिल हैं। निर्वाचन के पश्चात निर्वाचन पदाधिकारी ने
भूपनाथ महतो ने विजय यादव को विजई होने का प्रमाण पत्र देकर विजय घोषित किया।
चुने गए 11 सदस्यों में से मुख्य रूप से महेश महतो, कृष्णा कुमार कौशल , भास्कर नारायण, अरविंद गिरी, सुनील कुमार, जुगेश्वर प्रसाद दांगी, रेणु देवी, रिंकी देवी, उमा भारती, रीना देवी, लाजवंती देवी का नाम शामिल है।
मौके पर खेमलाल महतो, विनोद यादव , मनोज यादव और, धनु यादव, सुरेश प्रजापति,मोहम्मद शमशेर अंसारी, सोहनलाल मेहता, सुरेश महतो, के अलावा कई लोग शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
