• Mon. Mar 2nd, 2026

चीन से सीमा विवाद पर तकरार जारी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बिहार पर की टिप्पणी वापस लिया

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 23, 2022

 

बिहार पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की टिप्पणी और चीन के साथ झड़प पर चर्चा की इजाजत नहीं मिलने पर समूचे विपक्ष ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया।

शून्यकाल के दौरान विपक्षी सांसद विरोध में खड़े हो गया और सदन के वेल में घुस आए। विपक्षी सांसद चीन के साथ झड़प और पीयूष गोयल की टिप्पणी पर चर्चा की मांग कर रहे थे। गोयल ने मंगलवार को सदन में कहा था कि इनका बस चले तो देश को बिहार ही बना दें।

राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि पीयूष गोयल को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। सपा के रामगोपाल यादव ने कहा कि सदन के नेता की ओर से ऐसा बयान स्वीकार्य नहीं है। सभापति जगदीप धनखड़ ने मल्लिकार्जुन खरगे से भी सदस्यों को समझाने के लिए कहा। खरगे ने जवाब दिया कि हम चीनी अतिक्रमण पर चर्चा चाहते हैं, लेकिन सरकार अडिग है। हंगामे के साथ विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *