
*चासनाला कोल वाशरी में कर्मियो के विरोध के बाद कोयला चोरों ने जमकर किया पथराव और की हवाई फायरिंग भी*

*झरिया :* सेल चासनाला कोल वाशरी के वाश कोल बैंकर के निकट कोयला चोरी को लेकर कोयला चोरों का एक दल ने वासरी कर्मियो व सुरक्षा गार्डों एवं पोकलेन मशीन चालक पर बुधवार की देर रात हमला बोल दिया।वासरी कर्मियो के बिरोध के बाद कोयला चोरों ने जमकर पथराव किया तथा हवाई फायरिंग कर चलते बने ।

पत्थर बाजी के घटना में पोकलेन चालक ठीका कर्मी मोनू खान व होम गार्ड के जवान चंगेज आलम तथा प्रदीप महतो घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय सेल के अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया है। कोयला चोरों ने इस घटना के बाद बुधवार के रात्रि पाली के वासरी कर्मियो ने प्रबंधन से सुरक्षा की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया तथा कोल वाशरी का उत्पादन ठप्प कर दिया।
जिसको लेकर गुरुवार को कोलवाशरी के सभागार में प्रबंधन एवं संयुक संघर्ष समिति के प्रतिनिधियो के साथ एक वार्ता हुई। जिसमें वाशरी कर्मियो को पूर्ण रूप से सुरक्षा देने रात्रि पाली में अधिकारियो के साथ सुरक्षा कर्मियों को नियुक्त करने के बाद वाशरी कर्मी प्लांट चलाने को राजी हुए। वाशरी के फोरमैन गुलाम जलानी ने बताया की बुधवार की रात्रि 12 बजे कोल वाशरी का जाम कर दिया गया था। जिससे आक्रोशित 50 60 की सख्या में कोयला चोरों ने दीवाल फांद कर धावा बोल दिया। और जमकर पत्थर बाजी की। जिससे होलपेक चालक मोनू खान के दाहिने बाह में होमगार्ड जवान चंगेज आलम के दाहिने हाथ मे गंभीर चोट लगो है।
जब कि होमगार्ड जवान प्रदीप महतो की पिटाई करने के बाद मोटर साईकल तोड़ दिया। फोरमैन गुलाम जलानी दिवाकर प्रसाद, ठीका कर्मी दीपंकर महतो,बबलू बाउरी, को जान मारने की धमकी देते हुए हवाई फायर कर चलते बने।
वार्ता में सुदरलाल महतो,योगेंद्र महतो,सुभाष शर्मा,सीएन घोष,समीर मंडल,शिव नाथ रजक,गुलाम जलानी,मो आजाद, आदि उपथित थे।
वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक गुट वाशरी कर्मियों की सुरक्षा की माँग को लेकर अड़े हुए है। समाचार लिखे जाने तक कोई वार्ता नहीं हो पायी है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
