• Mon. May 4th, 2026

चार दिनों से लापता युवक का शव रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला, हत्या की आशंका,जांच मे जुटी पुलिस

admin's avatar

Byadmin

May 4, 2026
crescent ad

 

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

 

 

औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चार दिनों से लापता युवक का शव दिग्घी पोखराही रेलवे क्रॉसिंग के समीप खेत से बरामद किया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत और शोक का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवीनगर रोड स्टेशन के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। शव की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव निवासी विजय सिंह के 20 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि पीयूष कुमार 28 अप्रैल की रात अपने घर से नवीनगर स्टेशन के पास आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। शादी में शामिल होने के बाद उसने अपने परिजनों को मोबाइल पर जानकारी दी थी कि वह एक अन्य शादी समारोह में भी जाएगा और देर रात तक घर लौटेगा। लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।

परिजनों ने युवक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा था। इसके बाद परिजनों ने नवीनगर थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। चार दिनों तक कोई सुराग नहीं मिलने के बाद अचानक उसका शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि यह सामान्य घटना नहीं हो सकती और मामले की गहन जांच होनी चाहिए। इधर, नवीनगर थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *