• Fri. May 8th, 2026

चांडिल में पहली बार बड़े बजट की शॉर्ट फिल्म ‘क्रॉस रोड’ की शूटिंग शुरू, नेपाल से आए निर्देशक

admin's avatar

Byadmin

May 8, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल क्षेत्र में पहली बार बड़े स्तर पर लघु फिल्म “क्रॉस रोड” की शूटिंग शुरू होने से स्थानीय कलाकारों और युवाओं में उत्साह का माहौल है। 07 मई से शुरू हुई शूटिंग लगातार तीन दिनों तक चलेगी।

 

*नारियल फोड़कर हुआ शुभारंभ:*

 

फिल्म का शुभ मुहूर्त समाजसेवी राकेश वर्मा के हाथों चांडिल बाजार स्थित हरिमंदिर के सामने नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर राकेश वर्मा ने कहा कि यह केवल एक फिल्म की शुरुआत नहीं, बल्कि चांडिल और पूरे झारखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

 

*नेपाल से आए निर्देशक:*

 

वर्मा ने कहा कि नेपाल के काठमांडू से कला एवं फिल्म संस्कृति विभाग मंत्रालय से जुड़े निर्देशक जगदीश्वर थापा का चांडिल आगमन क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनके निर्देशन में बन रही यह फिल्म झारखंड की प्रतिभा को मंच देगी।

 

फिल्म “क्रॉस रोड” की नींव चिलगु पुनर्वास निवासी सह असिस्टेंट डायरेक्टर दिना पांडा एवं गम्हरिया निवासी अमित मोदक ने रखी है। फिल्म समाज में बदलते मानव व्यवहार, सामाजिक व्यवस्था और आपसी सौहार्द को दर्शाने का प्रयास करेगी।

 

*’झारखंड की मिट्टी में कहानी है’:*

 

 

फिल्म निर्देशक जगदीश्वर थापा ने कहा कि झारखंड की धरती, यहां की कला-संस्कृति और लोगों में जो सादगी है, वह फिल्म के लिए बेहतरीन विषय है। उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास है कि चांडिल-दलमा की वादियों और यहां की लोक संस्कृति को ‘क्रॉस रोड’ के जरिए विश्व पटल पर ले जाएं। स्थानीय कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा।”

 

फिल्म में चांडिल, दलमा और आसपास के क्षेत्रों के लोकेशन के साथ स्थानीय कलाकार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। शूटिंग को लेकर क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

 

फिल्म की शूटिंग चांडिल बाजार, मठिया रोड, चिलगु पुनर्वास कॉलोनी एवं कंदरबेड़ा क्षेत्र में की जा रही है। शूटिंग की अनुमति और प्रशासनिक समन्वय में विस्थापित नेता राकेश रंजन महतो की अहम भूमिका रही।

 

फिल्म में मुख्य भूमिका अमित मोदक निभा रहे हैं, जबकि महिला मुख्य किरदार में रेणु शर्मा नजर आएंगी। सह कलाकारों में फुरकान चांद खान, कुमार आशीष, कल्पना थापा और जगन्नाथ मोदक, रूपेश मोदक शामिल हैं। वहीं राकेश रंजन महतो भी एक विशेष नेतृत्वकारी भूमिका में दिखाई देंगे।

फिल्म के डीओपी सतीश यादव हैं। फिल्म का निर्माण “न्यू एरा एंटरटेनमेंट वर्ल्ड” के बैनर तले किया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *