• Mon. Feb 16th, 2026

चरमराई विधुत व्यवस्था से मजदूर ग्रामीण परेशान

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 4, 2024

 

लोयाबाद-सिजुआ क्षेत्र सं० 5 के लोयाबाद कोलियरी अन्तर्गत के श्रमिकाे के आवास बिजली का व्यवस्था चरमरा गई।यहां पर कभी 8 से 10 घंटे बिजली सुबह से शाम तक या दिन और रात तक प्रतिदिन बिजली गायब देखा जाता है। जिससे बीसीसीएल श्रमिक के आवासों एवं आम जन लोगो के घरो मे अंधकार छाया रहता है। इसके वजह से छात्र-छात्राएँ का पठन पाठन प्रभावित हो रहा है तथा बिजली प्रतिदिन गुल होने के कारण श्रमिको के आवासो तक पीट वाटर की सप्लाई बंद रहती है। एवं इससे संबंधित पांच नंबर स्थित बिजली घर में मौजूदा रवि चौधरी बिजली क़ी देखरेख करने वाले बिजली मिस्त्री से पुछे जाने पर संतोषजनक जवाब नही दिया जाता है और वे अपने-आप को लोयाबाद कोलियरी के ऐजेन्ट फोर मैन सहित इंजिनियर बन बैठे है। अगर आम लोग या बीसीसीएल मे कार्यरत मजदूर इससे पुछ बैठा कि लाईन क्यों कटा हुआ है तो जवाब देने की जगह लोगो से उलझ पड़ते है। ये कोलियरी पीओ ऐंजेन्ट फोरमैन की बात नही मानते है। और कुछ बोलने पर उलझ पड़ते है। वही इसकी लोगों के साथ बदसूलकी करने की शिकायत कोलियरी ऐजेन्ट या फोरमैन,इंजिनियर को दर्जनो लोगो के द्वारा किये जाने के बाद भी इस पर किसी तरह की कारवाई नही होने पर उसका आये दिन मनोबल काफी चरम पर है। लोग पीबी एरिया का ब्रेक डाऊन के साथ लोयाबाद कोलियरी ब्रेक डाऊन के कारण परेशान है वही लोग बिजली मिस्त्री रवि चौधरी से त्रस्त है। इधर लोयाबाद कोलियरी के द्वारा बिजली की लचर व्यवस्था एवं लोयाबाद कोलियरी मे कार्यरत रवि चौधरी बिजली मिस्त्री के खिलाफ मे भाजपा नेता बिरेन्द्र पासवान आंदोलन करने की चेतावानी देते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता परेशान है। बीसीसीएल के पदाधिकारी इस मामले को गंभीरता पूर्वक संज्ञान लें।अन्यथा बिजली से त्रस्त मजदूर ग्रामीण सड़क पर उतारू होने को बाध्य होंगे जिसकी सारी जबाबदेही बीसीसीएल प्रबंधन लोयाबाद कोलियरी की होगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *